गुना स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Monday, August 17, 2020

Mann Samachar

गुना स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल



गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय राघौगढ़ में स्थायी वारंटी आरोपी  अमर सिंह  निवासी  रामपुरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया।  उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना राघौगढ़ में अपराध क्र   111/06 पर अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध का अभियोग पत्र न्यायालय राघौगढ़  में पेश किया गया था। आरोपी पर वन विभाग व  पब्लिक संपत्ति के संबंध में मामला दर्ज था विचरण के दौरान आरोपी के द्वारा न्यायालय में बार बार  उपस्थित न होने की दशा में न्यायालय राघौगढ़ द्वारा आरोपी अमर सिंह  भील को फरार घोषित कर दिनांक 11/12/2010 को स्थाई वारण्ट जारी किया गया था तथा उक्त स्थायी वारंट के पालन में आरोपी को पुलिस  द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।   

       उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री मयंक भारद्वाज  एडीपीओ राघौगढ़  द्वारा की गई जिसके आधार पर न्यायालय राघौगढ़ ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।


                       मीडिया सेल प्रभारी

                    निर्मल कुमार अग्रवाल 

                           एडीपीओ गुना

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »