भोपाल पुलिस माननीय मुख्यमंत्री, म0प्र0 शासन की कोविड 19 रिपोर्ट के संबंध में अनर्गल एवं भ्रामक आरोप लगाने वाला कथित डाॅक्टर, राजन सिंह जाॅच में स्वयं ही पाया गया बड़ा जालसाज - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Sunday, August 2, 2020

Mann Samachar

भोपाल पुलिस माननीय मुख्यमंत्री, म0प्र0 शासन की कोविड 19 रिपोर्ट के संबंध में अनर्गल एवं भ्रामक आरोप लगाने वाला कथित डाॅक्टर, राजन सिंह जाॅच में स्वयं ही पाया गया बड़ा जालसाज



राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रवादी, कांग्रेस पार्टी द्वारा आरोपी राजन सिंह के विरूद्ध पार्टी के नाम पर अवैध रूप से गतिविधियां संचालित कर धोखाधडी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर थाना अपराध शाखा जिला-भोपाल में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के संबंध में एक और अपराध दर्ज किया गया विगत दिनो माननीय मुख्यमंत्री म0प्र0 शासन की कोविड 19 जाॅच रिपोर्ट को प्रष्नांकित कर अनर्गल एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में पूर्व में गिरफतार किये गए आरोपी राजन सिंह के संबंध में की गई छानबीन में उसके द्वारा जाली प्रमाणपत्र तैयार कर धोखाधडी किये जाने के कई कारनामे प्रकाश में आये है। ष्ट्रीय सचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा थाना अपराध शाखा जिला भोपाल में इस आषय की लिखित षिकायत की गई कि राजन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का उपयोग कर शरद विचार मंच का गठन किया गया एवं कई व्यक्तियों को शरद विचार मंच का पदाधिकारी नियुक्त किया गया । जबकि राजन सिंह नामक उक्त व्यक्ति न तो पार्टी का सदस्य है और न ही शरद विचार मंच नामक कोई फोरम पार्टी के अंतर्गत संचालित है। 
उपरोक्त शिकायत पत्र के आधार पर राजन सिंह के विरूद्ध थाना अपराध शाखा भोपाल में धोखाधडी, जाली दस्तावेज तैयार कर उपयोग करना आदि धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
राजन सिंह के विरूद्ध धोखाधडी के इस अपराध की विवेचना में आरोपी के निवास स्थान म0न0 50 रिवेरा टाउन की तलाषी ली गई। तलाषी में आरोपी के मकान से ऐसे कई दस्तावेज जप्त किये गये है, जिनमें आरोपी ने स्वयं को विभिन्न संस्थाओं का सदस्य होना तथा विभिन्न राष्ट्रीय पुरूस्कारों से पुरूस्कृत किये जाने के रूप में प्रकट किया है। आरोपी द्वारा विभिन्न सोषल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर बनाई गई अपनी प्रोफाईल में तथा आरोपी के निवास से जप्त विभिन्न संदिग्ध दस्तावेजो में निम्नलिखित संगठनो से सम्बद्धता तथा पुरूस्कृत होने का उल्लेख किया है। 

▪️ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सदस्य 
▪️ पूर्व अध्यक्ष म0प्र0 कुपोषण निवारण समीति 
▪️ प्रेसिडेन्ट ब्रेवरी अवार्ड
▪️ रायल अमेरिकन यूनिवर्सिटी से डाॅक्टर आॅफ सोषल वर्क की मानद उपाधि पीएचडी की मानद उपाधि
▪️ रायल अमेरिकल यूनिवर्सिटी से डाॅक्टर आॅफ फिलोषाॅफी की मानद उपाधि
▪️ दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग सदभावना समिति का सदस्य
▪️ भारतीय गणवत्ता समिति का सदस्य
▪️ इन्टरनेशनल यूनियन फाॅर कंजरवेषन आॅफ नेशन का सदस्य
▪️ आर्यभट्ट काॅलेज दिल्ली विष्वविद्यालय से ग्रेजुएषन

▪️ राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से लिखित षिकायत पर पंजीबद्ध किये गये अपराध से स्पष्ट है कि आरोपी राजन सिंह इस राजनैतिक दल का सदस्य नही है तथा स्वयं को राजनैतिक दल का सदस्य घोषित कर शरद विचार मंच के नाम से नियुक्तियाॅ देकर जालसाजी एवं धोखाधडी का कृत्य किया गया है। 
▪️ आरोपी राजन सिंह ने स्वयं को राष्ट्रपति के वीरता पुरूस्कार से पुरूस्कृत होेने के संबंध में सोषल मीडिया की अपनी प्रोफाईलो में उल्लेख किया गया है। जांच पर यह पाया गया है कि आरोपी राजन सिंह को कभी भी वीरता के लिये राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त नही हुआ है। 
▪️ आरोपी राजन सिंह द्वारा स्वयं को म0प्र0 कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष होना बताया गया है। जबकि जांच पर यह पाया गया है कि म0प्र0 कुपोषण निवारण जैसी कोई भी संस्था पंजीकृत ही नही है। 
▪️ आरोपी राजन सिंह द्वारा स्वयं को दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट काॅलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पास करना बताया गया है। जबकि जांच में यह पाया गया है कि आरोपी राजन सिंह अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में दिल्ली विष्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने के कारण सम्मलित ही नही हो सका अर्थात् ग्रेजुऐषन की डिग्री उत्तीर्ण होने का तथ्य असत्य पाया गया है। 
▪️ आरोपी द्वारा रायल अमेरिकन यूनिवर्सिटी से डाॅक्टर आॅफ फिलोषाॅपी की मानद उपाधि प्राप्त करने तथा भारतीय गुणवत्ता समिति का सदस्य होने इंटरनेषनल यूनियन फाॅर कंजरवेषन आॅफ नेषन का सदस्य होने आदि के संबंध में जो दस्तावेज जप्त किये गये है। उनकी प्रमाणिकता एवं सत्यता के संबंध में विवेचना की जा रही है।
▪️ आरोपी द्वारा भोपाल शहर के पाॅस इलाके में किराये का मकान लेकर रहना तथा सोषल मीडिया की विभिन्न प्रोफाईलो में अपने आप को फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से विभिन्न राजनैतिक संगठनों का सदस्य बताया जाना आदि सभी कृत्य अपनी जालसाजी की गतिविधियों को संचालित करने तथा बड़ा आवरण बनाकर लोगो के साथ धोखाधडी करने के उद्देष्य से किया जाना पाया गया है। 
▪️ जांच में यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी द्वारा स्वयं के आर्थिक लाभ के लिये भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में काम करने वाले आदित्य नामक युवक से मित्रता की गयी तथा उसे अपने वेतन के आधार पर एचडीएफसी बैंक से 10 लाख रूपये लोन लेने के लिये बरगलाया गया तथा उक्त लोन में से 08 लाख रूपये प्राप्त कर हडप लिये।
▪️ आरोपी के विरूद्ध की जा रही जांच में धोखाधडी एवं जालसाजी संबंधी अन्य तथ्य प्राप्त होने पर पृथक से अवगत कराया जावेगा।

गिरफतार आरोपी की जानकारी:- 

राजन सिंह पिता श्री लक्ष्मण सिंह उम्र 21 साल निवासी - उम्र जे 287/5 गुप्ता काॅलेनी संगम बिहार नई दिल्ली 110080,
वर्तमान पता - बंगला नं0 50 फेस -1 रेवेरा टाउन भोपाल।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »