राजगढ़ जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सासंद श्री रोड़मल नागर, विधायक सारंगपुर श्री कुवंर कोठार, नरसिंहगढ़ विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह, खिलचीपुर विधायक श्री प्रियवृत सिंह (पूर्व मंत्री), ब्यावरा विधायक श्री गोवर्धन दांगी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, व अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रोको टोको अभियान और विस्तार से किया जाए। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मिलित कर नियमित रूप से अभियान चलाकर जगह-जगह लोगों को जागरूक किया जाए। मास्क लगाने की समझाइस दी जाए।बैठक में सार्वजनिक भण्डारों, मृत्युभोज पर भी सख्ती से अंकुश लगाने के लिए सभी ने सहमति दी। आगामी धार्मिक आयोजनों के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें शासन से प्राप्त निर्देशो का सख्ती से पालन करने की सहमति व्यक्त की गई।।