जिला प्रशासन की पहल पर चलाया जा रहा है,रोको-टोको अभियान - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Monday, July 20, 2020

Mann Samachar

जिला प्रशासन की पहल पर चलाया जा रहा है,रोको-टोको अभियान


पचोर:- शासन निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में रोको टोको अभियान  का गत दिवस शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान पूरे जिले में नागरिकों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना तथा मास्क ना पहनने वाले लोगों के लिए रोको-टोको कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें रोककर समझाइश दी जा रही है। इसी  तारतम्य में नगर पालिका पचोर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कृष्ण वल्लभ गुमास्ता एवं उनकी टीम द्वारा आज पचोर शहर के विभिन्न चौराहों पर बिना मास्क के पाए जाने पर  टीम द्वारा उनको समझाइश दी गई और स्वयं मास्क पहनाकर कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। 


मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क  के घूम रहे  लोगों को समझाइश देकर  उन्हें  कोविड-19  के बचाव एवं  सुरक्षा के तरीकों एवं मास्क लगाने के लिए जागरूक किए जाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »