रायसेन. जिले के सुल्तानपुर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को सुल्तानपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महादेव ट्रेवल्स की बस सुल्तानपुर से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान रायसेन के सुल्तानपुर में नेशनल हाईवे 12 पर सुबह 10.30 बजे बिनेका के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे 20 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है बस ओवरलोडेड थी और उसमें 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
त होकर बस पलटी तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को बस खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि कई यात्री फंस गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जिन यात्रियों को चोटें आईं थी, उन्हें तुरंत सुल्तानपुर स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया है। घायलों में कई महिलाएं, बच्चे शामिल हैं। उधर, पुलिस ने भी मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैThursday, August 30, 2018
भोपाल रायसेन जिले के सुल्तानपुर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए 5 लोग गंभीर
Next
« Prev Post
« Prev Post
Previous
Next Post »
Next Post »