भोपाल। एमपी नगर खबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एमपी नगर जोन 2 स्थित होटल रौनक प्लाजा में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। देर रात पुलिस ने होटल में दबिश देकर एक युवती और दो युवक को रंगे हाथ होटल के कमरा नम्बर 101 से पकड़ा है।एसआई परिहार का कहना है कि आरोपियों की पहचान हिन्दू नागले उम्र 21 वर्ष, देवेन्द्र सिंह तोमर उम्र 36 वर्ष और सादिक बेग उर्फ साहिल उम्र 31 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एमपी नगर स्थित होटल रौनक प्लाजा में देह व्यापार करते हुए एक युवती और दो युवक को पुलिस ने रंगे हाथ धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
एसआई परिहार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आज शुक्रवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।