सतना चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआती रुझान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस कैंडिडेट नीलांशु चतुर्वेदी आगे
चल रहे हैं। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। पिछले 27 सालों में इस सीट पर 6 बार चुनाव हुए हैं, लेकिन बीजेपी को सिर्फ एक बार जीत मिली।
- राज्य इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, वोटों की काउंटिंग शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही है। इस काम को करीब 70 कर्मचारी कर रहे हैं।
- यहां 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। करीब 65.07% लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था।
किन-किन के बीच मुकाबला है?
- मुख्य मुकाबला बीजेपी के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी के बीच है।
- मुख्य मुकाबला बीजेपी के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी के बीच है।
- इससे पहले दोनों पार्टियों ने इस चुनाव को जीतने के लिए जोर लगा दिया था। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आखिरी वक्त में प्रचार की कमान संभाली थी। यहां उन्होंने कई संभाएं और रोड शो किए थे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों ने रैलियां की थीं।
- कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभाएं की थीं। ये सीट नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के लिए प्रतिष्ठा बन गई थी, इसलिए उन्होंने यहां काफी वक्त दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी यहां प्रचार किया था।