भोपाल जहाँगीराबाद में 32 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म मामला दर्ज - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Wednesday, November 8, 2017

Mann Samachar

भोपाल जहाँगीराबाद में 32 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में 32 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसी युवक ने करीब पांच साल तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है। पड़ोसी युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म किया था। जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। कल मंगलवार को महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज कराया 
जहांगीराबाद पुलिस ने  बताया कि फरियादी 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी विक्की बनेले के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि वर्ष 2004 में फरियादी महिला की शादी हुई थी। करीब तीन साल बाद महिला का तलाक हो गया था। फरियादी द्वारा दर्ज कराए गए बयान अनुसार वर्ष 2012 में उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले आरोपी विक्की बनेले से हुई थी। दोस्ती के दौरान विक्की ने महिला के साथ शादी करने का झूठा वादा किया था। शादी का झांसा देकर विक्की ने महिला के साथ पांच साल तक दुष्कर्म भी किया। दो वर्ष पूर्व महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका पिता विक्की है।
बच्ची के दो साल के हो जाने के बाद जब महिला ने विक्की से शादी करने की बात कही, तो वह साफ मुकर गया। जब महिला ने विक्की पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने जान से मारने की धमकी महिला को दी थी। हिम्मत जुटाकर महिला ने कल मंगलवार को विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »