पुलिस की गिरफ्त में आया दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर हर दिन नए खुलासे कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को उसने बताया कि दुबई में उसकी मुलाकात अपनी भाभी और दाऊद की पत्नी मेहजबीन से हुई थी। हालांकि, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने पहले यह बताया था कि दाऊद की पत्नी पिछले साल मुंबई आई थी। इकबाल का परिवार उससे यहीं मिला था। यह भी पता चला है कि मेहजबीन ने इकबाल को बताया था कि, दाऊद बहुत ज्यादा शराब पीने लगा है जिसकी वजह से वह ज्यादातर बीमार रहता है। उसका पूरा कारोबार पत्नी और भाई अनीस संभाल रहा है। इकबाल उनके कॉन्टैक्ट में रहता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन खुलासों की पड़ताल करनी होगी।
इकबाल कासकर ने अब तक किए 9 खुलासे
1) इकबाल ने दाऊद की पत्नी मेहजबीन को दी थी सलाह, कहा था- भाई शराब पीना छोड़ दें
- पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इकबाल ने उस वक्त दाऊद की सेहत को लेकर जानकारी ली थी। उस दौरान मेहजबीन ने उसे बताया था कि दाऊद बहुत ज्यादा नशा करने लगा है। जिसकी वजह से हमेशा उसकी तबियत खराब रहती है। इसके बाद मेहजबीन ने उसकी दाऊद से बात कराई थी। तब इकबाल ने बड़े दाऊद को नशा ना करने की सलाह भी दी थी।
2 ) दाऊद भारत में अपने रिश्तेदारों से बात नहीं करता
- इकबाल ने पूछताछ में बताया, "फोन टैपिंग के डर से दाऊद भारत में रह रहे अपने रिश्तेदारों से बात करने में कतराता है। मैं साल 2003 में दुबई में किसी जगह पर दाऊद से मिला था।"
- फोन टेपिंग के डर से दाऊद ने कई सालों में भारत में अपने एजेंट्स या रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट नहीं किया है।
3 ) भाई अनीस से कॉन्टैक्ट की बात मानी
- इकबाल ने अपने एक और भाई अनीस अहमद से कॉन्टैक्ट में होने की बात मानी है। अनीस ही दाऊद का पूरा कारोबार देखता है। वह भी दाऊद के साथ पाकिस्तान में रहता है। इकबाल के मुताबिक, ईद के दिन अनीस ने उसे इंटरनेशनल नंबर से कॉल किया था।
4) कराची में रहता है दाऊद
- इकबाल ने इससे पहले बताया था कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में है।
5 ) ठिकाने बदलता रहता है भाई
- पाकिस्तान में दाऊद के 4-5 मकान हैं। वह वहां अपने ठिकाने बदलता रहता है।
6) वसूली के धंधे में दाऊद का कोई रोल नहीं
ठाणे में चल रहे जबरन वसूली के धंधे में दाऊद का कोई रोल नहीं है, उसके नाम पर लोग अपना धंधा चला रहे हैं।
7) एक विजिट पर दुबई आई थी मेहजबीन
- पुलिस के मुताबिक, इकबाल ने खुलासा किया है कि 2016 में उसका पूरा परिवार दाऊद की पत्नी मेहजबीन इब्राहिम से मिला था। मेहजबीन एक विजिट पर दुबई आई थी।
- इकबाल ने पुलिस को बताया है कि पिछले कुछ सालों से वह भाई दाऊद के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में नहीं है, वह अनीस और भाभी मेहजबीन के कॉन्टैक्ट में है। इससे भी साफ होता है कि दाऊद का कारोबार मेहजबीन के ही हाथों में है।

8) कुछ और लोग हो सकते हैं अरेस्ट
- जांच में यह भी सामने आया है कि, इकबाल का संबंध बिहार के कुछ शूटर्स से था। ठाणे पुलिस की एक टीम उनकी धरपकड़ के लिए बिहार गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में और लोग भी जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। इकबाल के खिलाफ ठाणे पुलिस में अभी तक दो मामले दर्ज हुए हैं।

9) मुंबई आई थी दाऊद की पत्नी
- शुक्रवार को पुलिस ने पहले कहा था कि दाऊद की वाइफ पिछले साल मुंबई आईं थीं। इस बयान के कुछ ही घंटे बाद पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स ने इसे गलत बताते हुए कहा कि, इकबाल की मुलाकात उसकी भाभी से दुबई में हुई थी।

- पुलिस भले ही मेहजबीन के एक साल पहले मुंबई आने की बात से इनकार कर रही है, लेकिन पुलिस और आईबी इस बात का गहराई से पता लगा रहे हैं कि वह किसी दूसरे नाम और पासपोर्ट से मुंबई आकर तो वापस नहीं चली गई।
- मई में नासिक में दाऊद की भांजी के निकाह का रिसेप्शन था। उसमें राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन समेत कई पुलिस वाले भी शामिल हुए थे। इस पर तब काफी बवाल मचा था।
जांच में मदद नहीं कर रहा इकबाल
- सूत्रों के मुताबिक, इकबाल जांच में मदद नहीं कर रहा है। वो बार-बार ये बहाना बना रहा है कि उसकी याददाश्त कमजोर है और उसे हाई ब्लड प्रेशर भी है।
- इस बीच इकबाल और उसके साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एक और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज हो गया है। विक्टिम ठाणे का ही जौहरी है, जिससे इकबाल और उसके साथियों ने लाखों की नगदी के अलावा गोल्ड भी वसूला था।
- इकबाल पर पिछले तीन साल के दौरान ठाणे के एक बिल्डर और ज्वेलर से 100 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप है। हालांकि, इकबाल इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।
- इकबाल पर पिछले तीन साल के दौरान ठाणे के एक बिल्डर और ज्वेलर से 100 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप है। हालांकि, इकबाल इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।
पहले भी गिरफ्तार हो चुका है
- इकबाल को 3 फरवरी 2015 को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब उस पर मो. सलीम शेख नाम के रियल एस्टेट एजेंट ने तीन लाख रुपए मांगने और पिटाई करने का आरोप लगाया था। इकबाल को 2003 में दुबई से प्रत्यर्पण (Extradition) करके लाया गया था। आने के बाद उस पर सारा सहारा मामले में केस चला, लेकिन सबूत की कमी की वजह से वह बरी हो गया था।

ऐसा है दाऊद इब्राहिम का परिवार
- दाऊद इब्राहिम के 4 भाई और दो बहने हैं। मुंबई ब्लास्ट के बाद दाऊद अपने दो भाई अनीस और नूरा इब्राहिम दाऊद के साथ पाकिस्तान भाग गया था। 2007 में कराची में हुए एक हमले में नूरा की मौत हो गई थी। वहीं, अनीस आज भी दाऊद के पाकिस्तान और यूएई के कारोबार को संभाल रहा है।

- दाऊद इब्राहिम का चौथे नंबर का भाई इकबाल और उसकी दो बहनें हसीना पारकर और सईदा मुंबई में रहते थे। हसीना की हार्टअटैक और सईदा की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जबकि इकबाल आज भी मुंबई में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा है।
- दाऊद की पत्नी का नाम महजबीन उर्फ जुबीना जरीना है। दाऊद के चार बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। दाऊद की सबसे छोटी बेटी की मौत हो चुकी है।
- दाऊद के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम, बड़ी बेटी का नाम माहरुख और छोटी बेटी का नाम माहरीन है। दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद से हुई है।