राजगढ़/ लड़कियो की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस ने दिया ज्ञापन - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Tuesday, September 12, 2017

Mann Samachar

राजगढ़/ लड़कियो की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

अनुज सक्सेना राजगढ़/
विधालय की छात्राओ के साथ होने वाली छेड़छाड़ व् छिटाकसी की घटना को रोकने के लिए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मति नीलू दुबे के नेतृत्व मे थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से स्कूल के समय लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस गस्त की मांग की गई। पिछले दिनों छेड़खानी की घटना के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिससे नगर की शांति भंग होने की आशंका रहती है।अतः ज्ञापन के द्वारा लड़कियो की सुरक्षा की मांग की गई जिससे पुनः भविष्य मे विवाद कि स्थिति निर्मित न हो ।
इस अवसर पर  महिला  कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलू दुबे के साथ उषा नारायण सिंह सिसोदिया-जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस,कला मालवीय-जिला पंचायत सदस्य,मंगला खिंची-ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस,किरण जाटव-जिला महामंत्री महिला कांग्रेस,कला सेन,तेजु बाई टेलर आदि महिलायें उपस्थित रही।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल के समय चीता मोबाइल व् सादी वर्दी वाले जवानो को लगाया गया है जो असामाजिक तत्वों पर नज़र रख रहे है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जायेगी।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »