र
क्षाबंधन मनाने जबलपुर से नागपुर जा रहे कचनार सिटी निवासी धरमपुरिया परिवार की कार रविवार को सुबह 8.30 बजे पाटन से एक किलोमीटर आगे मील के पत्थर से टकरा कर नहर में गिर गई। इस हादसे में धरमपुरिया परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने एक युवक को बचा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाटन एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि कचनार सिटी निवासी 40 वर्षीय बृजेन्द्र उर्फ मोनू धरमपुरिया रविवार की सुबह कार क्रमांक-एमएच-31-ईके-9588 से रक्षाबंधन मनाने नागपुर अपने परिवार के साथ जा रहे थे। कार में बृजेन्द्र के पिता राजेन्द्र धरमपुरिया 71 वर्ष, मां मीरा धरमपुरिया 65 वर्ष, बुआ संगीता धरमपुरिया 58 वर्ष और साला शशांक दुबे 35 वर्ष साथ थे। कार जैसे ही पाटन से एक किलोमीटर आगे पहुंची, अचानक कार मील के पत्थर से टकरा कर पुलिया के नीचे नहर में जा गिरी। कार गिरते ही उल्टी हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे की खबर डायल-100 को दी।
डायल-100 के जवानों ने पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकाला, लेकिन तब तक राजेन्द्र धरमपुरिया, मीरा धरमपुरिया, संगीता धरमपुरिया और शशांक दुबे की मौत हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने बृजेन्द्र उर्फ मोनू धरमपुरिया को बचा लिया। मोनू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।