मुम्बई जे मार्ग पर एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, बॉम्बे हॉस्पिटल के लापता डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की बॉडी मिल गई है। इसके बाद, बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की तादाद 14 हो गई है। ठाणे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस बीच, वेदर डिपार्टमेंट ने एक बार फिर गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
- यह इमारत साउथ मुंबई के भिंडी बाजार में है। हादसा करीब सुबह 8:30 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में 11 परिवार रह रहे थे।
- एनडी आरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी बचाव और राहत कार्य में लगे हैं। इमारत 50 साल से ज्यादा पुरानी थी।
- यह इलाका काफी सकरा है। इसलिए बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंच नहीं सकती हैं।
स्थानीय लोगों ने बचाव का काम संभाला
- हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वालों ने खुद ही बचाव का काम शुरू कर दिया। बड़ी तादाद में लोग मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हैं।
- मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं।