भोपाल अब प्याज़ में बड़ा घोटाला सामने आरहा 20 करोड़ की प्याज़ रिकार्ड से गायब - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Friday, August 4, 2017

Mann Samachar

भोपाल अब प्याज़ में बड़ा घोटाला सामने आरहा 20 करोड़ की प्याज़ रिकार्ड से गायब

 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई प्याज सरकार के लिए रोज नई मुसीबत बढ़ा रही है। मार्कफेड के रिकॉर्ड और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में भोपाल से 17 हजार क्विंटल प्याज गायब होने के रिकॉर्ड पर तकरार चल रही है। इसी बीच पता चला है कि प्रदेश से 27 हजार टन प्याज गायब है। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। दरअसल प्रदेशभर से मार्कफेड ने 8 लाख 76 हजार टन प्याज खरीदी थी। इसमें से मार्कफेड ने नान को सिर्फ 8 लाख 49 हजार टन प्याज सौंपी है। नान ने जब रिकॉर्ड खंगाला, तो प्याज खरीदी और उसकी मात्रा में अंतर निकला।
 
फैक्ट फिगर
 
- 8 लाख 76 हजार टन प्याज मार्कफेड ने खरीदी
- 8 लाख 49 हजार टन प्याज नागरिक आपूर्ति निगम को सौंपी
 
कितनी सड़ी, कितनी गायब
नान ने मार्कफेड को पत्र लिखकर पूछा है कि उसके हिसाब में कमी आ रही है। अभी ये भी साफ नहीं हुआ है कि प्रदेश में कितनी प्याज अब तक सड़ चुकी है और जो प्याज सही है  वह कहां है?
 
यहां चल रही है जांच 
भोपाल जिले में 17 हजार क्विंटल प्याज गायब है। उसकी जांच चल रही है। कलेक्टर सुदाम खाडे ने प्याज खरीदी से मंडी जाने तक का सारा रिकॉर्ड तलब किया है।
 
मॉनीटरिंग में बड़ी चूक
मंडी में जब किसानों से मार्कफेड ने प्याज खरीदी शुरू की तो इससे खरीदी के समय रिकॉर्ड रखने में लापरवाही बरती गई। भोपाल जिले के प्रारंभिक रिकॉर्ड के मिलान में ये सामने आ रहा है कि मंडियों में एंट्री तक गलत हुई है।
 
- मार्कफेड ने प्याज खरीदने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम को सौंप दी थी। हम प्रदेश में खरीदी का रिकॉर्ड जांच रहे हैं। खरीदी, नीलामी और बिक्री के रिकॉर्ड में मिलान होगा। अभी तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। - ज्ञानेश्वर पाटिल, एमडी, मार्कफेड
प्याज खरीदी और मिलने का रिकॉर्ड मंडी स्तर तक चेक हो रहा है। िकतनी प्याज खरीदी गई, कितनी बिकी और कितनी पीडीएस में गई, ये सब दोबारा मिलान कर रहे हैं। अगर त्रुटि हुई है, तो सुधार किया जाएगा। अनियमितता मिली तो कार्रवाई करेंगे। - डॉ. हितेष वाजपेयी, चैयरमेन, नागरिक आपूर्ति निगम

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »