भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस ने दो शातिर दो पहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जितेन्द्र, पुत्र संतोष माली और महेन्द्र सिंह गब्बर, पुत्र शेर सिंह को कल रविवार मुखबीर की सूचना पर संदेह के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के पाससे 4 दो पहिया वाहन बरामद किए।
है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने राजधानी के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बाइक चोरी की वारदाताओं को अंजाम दिया है
फिलहाल पुलिस दोनों शातिर चोरों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों ने राजधानी के निशातपुरा,पिपलानी,कोतवाली,हनु मानगंज इत्यादि थानो की चोरियों कुबूल की हैं। अनुमान लगाया जा रहा है की दोनों आरोपियों के पास से चोरी के और वाहन मिल सकते हैं, जिनसे पुलिस पुछताछ कर रही है।