भोपाल। राजधानी के महिला थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बहु और ससुर के रिश्तों को तार तार कर दिया। बताया जा रहा है कि ससुर की हैवानियत इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी सगी बहु के साथ दुष्कर्म कर डाला
छिदवाड़ा निवासी 24 वर्षीय नवविवाहिता की शादी भोपाल के बागफरत अफजा में अपने सगे मामा मून्नेखा उर्फ सफिक के लड़के से हुई थी। बीते 14 फरवरी को सुबह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा अठा कर ससुर मून्नेखा ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इस कुकर्म के बाद ससुर ने बहु के दिमाग में बदनाम हो जाने का डर बैठाकर उसे शांत रहने को कहा। इतना ही नहीं आरोपी ससुर ने बहु को जान से मार डालने की धमकी भी दे डाली, जिसके बाद पीड़िता अपने माएके चली गई।
काफी दिन तक ससुराल ना जाने पर परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने पीड़िता से वापस न कारण पूछा, जिसके बाद परिवार वालों को पीड़िता के साथ ही घटना की जानकारी लगी।
पीड़िता के परिजनों ने तत्काल ही भोपाल के महिला थाना में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि फरियादी कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर 376, 506 का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है।