हिमाचल के खनेरी-रामपुर में शिमला से 120 किलोमीटर दूर एक बस के सतलुज नदी में बहने से 28 लोगों की मौत हो गई है। शिमला के डिप्टी कमिश्नर रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में 28 लोगों के मौत हुई है। 7 लोग जख्मी हैं। कंडक्टर के मुताबिक, बस में 43 लोग सवार थे। टायर फटने के चलते ये हादसा हुआ
सूत्रों के मुताबिक, नदी का बहाव इतना तेज था कि बस जहां गिरी, उससे करीब एक किलोमीटर दूर मिली। मारे गए 28 लोगों में से 5 की बॉडी मिल गई है।
- लोकल एडमिनिस्ट्रेशन गोताखोरों की मदद से मुसाफिरों को खोजने में जुटा है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
- 7 घायलों का स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
टायर फटने से हुआ हादसा
- कंडक्टर ने बताया कि बस का टायर फटने से ये हादसा हुआ।
- बताया जा रहा है कि किंग फैड डिपो की ये प्राइवेट बस हिमाचल के रिकांगपिओ से सोलन (नोड़ी) जा रही थी।
- बस रिंकागपियों से सुबह 5 बजे चली थी और खनेरी के पास सुबह साढे़ 8 बजे यह हादसा हो गया। जहां हादसा हुआ, वह जगह शिमला से 120 किलोमीटर है। मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी है।
- बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोट आई है।