भोपाल। बीते एक हफ्ते से राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों में लोगों की आखों में मिर्च पाउडर झोंककर सनसनी खेज लूट को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। भोपाल
पुलिस ने इस गिरोह के पांच आरोपी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस ने आपरेशन बुलडोज नामक एक सर्च आपरेशन चलाया था। आपरेशन बुलडोज ने अपनी सर्तकता दिखाते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसा राजधानी भोपाल के पिपलानी, सूखीसेवनियां, छोला मंदिर, निशातपुरा क्षेत्रों में बीते सप्ताह एक गिरोह ने अपना आतंक मचाकर रखा हुआ था। गिरोह के सदस्य रास्ता पूछने के बहाने लोगों को रोककर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक देते थे। इसके बाद वह लोगों का सामान लूटकर भाग जाते थे।
गिरोह के बढ़ते आतंक के चलते भोपाल डीआईजी रमन सिंह सिकरवार ने आपरेशन बुलडोज अभियान चलाया गया। बुलडोज टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की हिरासत से चोरी की गई चार मोटरसाइकिल और चुराया गया लाखों कीमत का सामान बरामद किया है।
पकड़ाए गए आरोपियों में बलराम उर्फ पंडित पिता कन्हैयालाल पंडित उम्र 26 वर्ष निवासी छतरपुर, विनय उपाध्याय पिता स्व. गिरीश उपाध्याय उम्र 18 वर्ष निवासी दमोह, कालीचरण पिता स्व. बैजनाथ गर्ग उम्र 24 वर्ष निवासी सागर, दीपक पाटनकर पिता राजू पाटनकर उम्र 20 वर्ष निवासी छोला भोपाल, अजय नाथ पिता रमेश नाथ उम्र 18 वर्ष निवासी छोला भोपाल, के नाम शामिल हैं।
पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है।