बड़वानी के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
- मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब ९ बजे की है। यहां मुख्य बैरक में बंद कुछ कैदी जब बैरक के पीछे पहुंचे तो खिड़की पर एक कैदी का शव लटक रहा था। पास जाने पर पता चला कि नांदला पिता थांदला (38)ने फांसी लगा ली है।
- सूचना पर जेल अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक नांदला अपने टॉवेल को फंदा बनाकर उसमें लटक हुआ था। अधीक्षक अलावा ने बताया कि मृतक नानपुर जिला आलीराजपुर का निवासी था। उसे 2011में एक हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
- 2014 में उसे इंदौर जेल से बड़वानी सेंट्रल जेल भेजा गया था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसका इलाज चल रहा था।