दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी स्टार प्लस के शो नच बलिए 8 की विनर बनी - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Monday, June 26, 2017

Mann Samachar

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी स्टार प्लस के शो नच बलिए 8 की विनर बनी

टीवी की दुनिया कि सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इन दिनों आॅडियंस कि सबसे फेवरेट है। इसी बात का सबूत है कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी स्टार प्लस के शो नच बलिए 8 की विनर बन गई हैं।


दोनों ने शो के फाइनल में सनम-अभिगेल की जोड़ी को हराया। दिव्यांका और विवेक को सबसे अधिक वोट्स मिले। पिछले कई दिनों से यह खबरें आने लगी थीं कि शो में दिव्यांका और विवेक की जोड़ी सबसे मजबूत है और उन्हें वोट्स भी ज़्यादा मिल रहे थे। दोनों को विजेता की ट्रॉफी के साथ 35 लाख का कैश प्राइज़ भी मिला है। नच बलिये के इस सीज़न में दूसरे स्थान पर अभिगेल और सनम और तीसरे स्थान सनाया और मोहित रहे। दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं।
जाहिर है कि अब उनके लिए डबल ख़ुशी होगी। अभी हाल ही में दिव्यांका के पति विवेक ने एक इमोशनल लेटर भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने दिव्यांका की तारीफ़ की थी। इस जीत विवेक का कहना है कि दिव्यांका मेरा लकी चार्म है और हाल फिलहाल हम ​थक चुके है, इ​सलिए हम रेस्ट करेंगे, क्योंकि दिव्यांका बहुत जल्द शूटिंग पर वापस जाने वाली हैं

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »