सिमडेगा(झारखंड). यहां बानो में देर रात 12 बजे
पीएलएफआई नक्सलियों और पुलिस के
बीच मुठभेड़ में बानो थाना इंचार्ज विद्यापति सिंह
और एक सिपाही तुराम बिरूली
शहीद हो गए। सिपाही लौरिक सिंह
घायल हुए हैं। गोली उनके कान के पास
लगी है। हालांकि,वो खतरे से बाहर हैं। नक्सलियों
ने हाथ खड़े कर सरेंडर करने का नाटक किया...
-बानो पुलिस को शनिवार को पीपुल लिबरेशन फ्रंट
ऑफ इंडिया(पीएलएफआई)के नक्सलियों के
महाबुवांग गांव में होने की खबर मिली
थी। थाना इंचार्ज विद्यापति सिंह पुलिस बल के साथ
नक्सलियों को घेरने पहुंचे।
-मौके पर करीब 8 नक्सली थे। सिंह ने
उन्हें सरेंडर करने को कहा। नक्सलियों ने हाथ खड़े कर सरेंडर
करने का नाटक किया।
-इसके बाद नक्सलियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया।
गोली थाना इंचार्ज विद्यापति सिंह(36)और
सिपाही तुराम बिरूली(30)को
लगी,जिससे उनकी मौत हो गई। इसके
बाद सभी नक्सली फरार हो गए।
-घटना की जानकारी मिलते
ही एसपी राजीव रंजन
मौके पर पहुंचे। वहां से दोनों शहीदों के शव सदर
हॉस्पिटल सिमडेगा लाए गए।
-शहीद विद्यापति सिंह पलामू जिले के सिकिकला के
रहने वाले थे। वहीं,शहीद तुराम
बिरुली चाईबासा जिले के गांव बरकुंडिया के रहने वाले
थे।
नक्सली खाना बना रहे थे,हमने घेर लिया:घायल
सिपाही
-मुठभेड़ में घायल सिपाही लौरिक सिंह ने
बताया,"पुलिस मौके पर पहुंची तो
नक्सली एक घर में खाना बना रहे थे। हमने घर
को चारों ओर से घेर लिया था।"
-"नक्सलियों को जैसे ही इसकी भनक
लगी,वे सतर्क हो गए। हमने उन्हें हथियार के
साथ सरेंडर करने को कहा।"
-"नक्सली हाथ उठाकर बाहर निकले। लेकिन
अचानक उनमें से एक ने एके-47 राइफल से गोलियां
बरसानी शुरू कर दीं।
-हमने जवाबी फायरिंग शुरू की,लेकिन
अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए।