बिसाहूलाल सिंह का लड़का गांजे
की तस्करी करने के आरोप में भोपाल
पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पूर्व मंत्री का
लड़का यावेन्द्र प्रताप सिंह साढ़े 13
किलोग्राम गांजे के साथ कल बुधवार
देर रात कोलार रोड सर्वधर्म
पुलिया के पहले क्राइम ब्रांच के
हाथों पकड़ाया है। आरोपी यावेन्द्र
प्रताप सिंह के साथ उसका एक और
साथी चंद्रप्रकाश सिंह दांगी को
भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह
गिरफ्तारी उस समय हुई जब दोनों
आरोपी स्कारपिया कार एमपी16
सी 1350 से भोपाल पहुंचे थे। पूर्व
कांग्रेसी मंत्री के आरोपी पुत्र की
गिरफ्तारी की जानकारी एक
पत्रकार वार्ता में आज गुरुवार दोपहर
को एडिशनल एसपी रश्मि मिश्रा ने
दी।
यह भी पढ़ें : युवक को बंधक बनाकर
कुकृत्य करने वाले आरोपी पुलिस
गिरफ्त से बाहर
रश्मि मिश्रा ने पत्रकार वार्ता
को संबोधित करते हुए कहा कि कल
बुधवार रात मुखबिर से प्राप्त सूचना
के आधार पर आरोपियों को कोलार
इलाके से पकड़ा गया। आरोपियों
की तलाशी लेने पर उनके पास रखे एक
खाखी गत्ते के कार्टून में सात
प्लास्टिक की पन्नियों में 7 किलो
319 ग्राम गांजा और दूसरे कार्टून में 6
प्लास्टिक की पन्नियों में 6 किलो
180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद
हुए गांजे की कीमत 1 लाख 40 हजार
रुपए है।
रश्मि मिश्रा ने इंडिया वन
समाचार के एक सवाल के जवाब में
कहा कि पूछताछ में यह पता चला
दोनों आरोपी अनूपुर से गांजा लेकर
इसे भोपाल बेचने के लिए दोस्त
लक्ष्मण की स्कारपियो गाड़ी लेकर
आए थे।
रश्मि मिश्रा का कहना है कि
आरोपी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया
कि उस पर आठ लाख रुपए का कर्जा
था। अपने कर्जे को मिटाने के लिए
उसने यावेन्द्र प्रताप सिंह के साथ
मिलकर गांजा तस्करी को काम शुरु
किया था।
रश्मि मिश्रा का कहना है कि
आरोपियों के खिलाफ 8/20
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
किया गया है। साथ ही आरोपियों
के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।