पंजाब में कांग्रेस बना सकती है सरकार एग्जिट पोल्ल्स - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Thursday, March 9, 2017

Mann Samachar

पंजाब में कांग्रेस बना सकती है सरकार एग्जिट पोल्ल्स

चंडीगढ़. जिस पंजाब में हंग असेम्बली के कयास
लगाए जा रहे थे,वहां एग्जिट पोल के नतीजे
चौंकाने वाले हैं। प्रकाश सिंह बादल हैट्रिक
लगाने से चूक सकते हैं। गुरुवार को आए एग्जिट
पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई दे रही
हैं। वहीं,केजरीवाल की आप दूसरी सबसे बड़ी
पार्टी बनती नजर आ रही है। खास बात ये है कि
इन सर्वे में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन 10 सीटों
तक पहुंचता भी नहीं दिख रहा है।एक्जिट पोल
में किसे,कितनी सीटें...
पंजाब-117सीटें
पार्टी 2012में
सीटें
इंडिया
टीवी-
Cवोटर
इंडिया
टुडे-
एक्सिस
न्यूज24
टुडेज
चाणक्
Cong 46 41-49 62-71 54
SAD
+BJP 68 5-13 4-7 9
AAP -- 59-67 42-51 54
OTH 3 0-3 0-2 0
नतीजे सही निकले तो किस पर,क्या असर
प्रकाश सिंह बादल:उम्र 90 पार।
संभवत:आखिरी चुनाव। एक्जिट पोल के नतीजे
सही रहे तो अकाली दल कमजोर होगा। भाजपा
भी साथ छोड़ सकती है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह: पिछला चुनाव कांग्रेस ने
इन्हीं के नेतृत्व में हारा था। एक्जिट पोल के
नतीजे सही हुए तो कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर
उभरेंगे।
अरविंद केजरीवाल: कमजोर होते अकालियों
का विकल्प बन सकते हैं।
कब      कितनी वोटिंग   किसकी सरकार
2002      65.14%      कांग्रेस
2007      75.45%      अकाली
2012      78.20%      अकाली
2017      78.62%      ?
70 साल में पहली बार तीन बड़ी पार्टियों में
मुकाबला
-117 सीटों के लिए बीजेपी-एसएडी,कांग्रेस और
आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में हैं।
-1947 से बीजेपी,अकाली दल,कांग्रेस का ही
पंजाब में दबदबा रहा है।
-इस बार आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के चलते
मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »