भोपाल। सायबर पुलिस ने एटीएम कार्ड और
पासवर्ड की जानकारी देकर ठगाए लोगों के
पैसों को वापस दिलवाया है। यह राशि 1
लाख 14 हजार रुपए की है। ठगाए गए लोगों ने
इस बात की शिकायत बीते दिनों सायबर
पुलिस थाने में की थी। सायबर पुलिस द्वारा
की गई जांच के बाद लोगों को उनके पैसे
वापस लौटाए गए।
सायबर पुलिस ने
बताया कि बीते दिनों जालिम सिंह
निवासी श्योपुर और ममता शर्मा निवासी
गोंहद, के साथ अज्ञात आरोपियों ने बैंक
अधिकारी बनकर एटीएम व पासवार्ड की
जानकारी लेकर करीब 1 लाख 14 हजार रुपए
की ठगी की थी। इसके बाद सायबर थाने में
इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
पुलिस का कहना है कि जांच में यह सामने
आया कि आरोपियों ने इन पैसों को पेटीएम
गेटवे व सेंट्रल बैंक छिंदवाड़ा के माध्यम से ठगे
थे। संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उनको
घटना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके
बाद जालिम सिंह और ममता शर्मा के एटीएम
से ठगे गए 1 लाख 14 हजार रुपए को उन्हें
वापस दिलाया गया।
पासवर्ड की जानकारी देकर ठगाए लोगों के
पैसों को वापस दिलवाया है। यह राशि 1
लाख 14 हजार रुपए की है। ठगाए गए लोगों ने
इस बात की शिकायत बीते दिनों सायबर
पुलिस थाने में की थी। सायबर पुलिस द्वारा
की गई जांच के बाद लोगों को उनके पैसे
वापस लौटाए गए।
सायबर पुलिस ने
बताया कि बीते दिनों जालिम सिंह
निवासी श्योपुर और ममता शर्मा निवासी
गोंहद, के साथ अज्ञात आरोपियों ने बैंक
अधिकारी बनकर एटीएम व पासवार्ड की
जानकारी लेकर करीब 1 लाख 14 हजार रुपए
की ठगी की थी। इसके बाद सायबर थाने में
इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
पुलिस का कहना है कि जांच में यह सामने
आया कि आरोपियों ने इन पैसों को पेटीएम
गेटवे व सेंट्रल बैंक छिंदवाड़ा के माध्यम से ठगे
थे। संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उनको
घटना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके
बाद जालिम सिंह और ममता शर्मा के एटीएम
से ठगे गए 1 लाख 14 हजार रुपए को उन्हें
वापस दिलाया गया।