लखनऊ(यूपी). रेली के ऊंचाहार से लखनऊ के
लिए पैसेंजर ट्रेन से आ रही एक रेप विक्टिम को
तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। इनकार करने
पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। इस घटना
को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी
रेलवे गोपाल गुप्ता को तलब किया है। इस मामले
में आरोपी पक्ष का हाथ बताया जा रहा है।
पैसेंजर्स के विराध करने पर हमलावर भाग
निकले...
-जानकारी के मुताबिक,गुरुवार दोपहर
मोहनलालगंज के पास पहुंची रायबरेली पैसेंजर ट्रेन
में कुछ लोगों ने 35 साल की एक रेप विक्टिम पर
पर तेजाब फेंक दिया। पैसेंजर्स ने हमलावरों का
विरोध किया तो वे भाग निकले।
-कुछ देर बाद स्टेशन आने पर विक्टिम को उतारा
गया और वहां से एक निजी वाहन से उसे ट्रॉमा
सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी
स्थिति गंभीर बताते हुए उसे भर्ती कर लिया।
विक्टिम के पति ने लगाया ये आरोप
-रेप विक्टिम के पति ने मीडिया को बताया,"हमें
पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। गुरुवार को मैं
पत्नी को ट्रेन में बैठाकर बेटी को परीक्षा
दिलाने चला गया। करीब 4 बजे पता चला कि
पत्नी पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया है और उसे
ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। ये काम आरोपी
पक्ष के लोगों का है।"
एक साल पहले हुई थी रेप की घटना
-रेप विक्टिम रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना
एरिया के तवाईयाधनी गांव की रहने वाली है।
एक साल पहले एनटीपीसी के अॉफिशियल
गजानन सहित 5 लोगों पर विक्टिम से रेप का
आरोप लगा था। आरोपियों ने बाद में उसके पति
को धमकाया भी था।
-जिसके बाद विक्टिम ने एफआईआर दर्ज कराई।
बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
की।
-रेप विक्टिम पर तेजाब हमले की मोहनलालगंज
थाना पुलिस,हजरतगंज थाना पुलिस और चौक
थाना पुलिस को गुरुवार देर शाम तक कोई
जानकारी नहीं थी। बाद में जानकारी होने पर
चौक पुलिस ने विक्टिम के घर वालों से मुलाकात
की कोशिश की।