नई दिल्ली / 15 साल की एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप - Mann Samachar - Latest News, breaking news and updates from all over India and world
Breaking News

Wednesday, March 1, 2017

Mann Samachar

नई दिल्ली / 15 साल की एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप

नई दिल्ली. यहां के बिंदापुर में 15 साल
की एक लड़की से चलती
कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की
की हालत खराब है। उसे हॉस्पिटल में
भर्ती किया गया है। इस मामले में दो
टीएनएज लड़कों पर आरोप है। एक नाबालिग
आरोपी को पकड़ा गया है। कार में लिफ्ट देकर
नशीला पदार्थ पिलाया...
- डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने
गुरुवार को बताया, "घटना बुधवार रात 8:30 बजे के आसपास
की है। उस वक्त 10वीं में पढ़ने
वाली विक्टिम को उसके एक दोस्त ने कार में लिफ्ट
दी।"
- "वो उसे सैर-सपाटे के लिए बिंदापुर इलाके में ले गए। यहां
उसका एक और दोस्त आ गया। दोनों ने लड़की को
ड्रिंक ऑफर किया। बेहोश होने पर उसके साथ दोनों ने गैंगरेप
किया।"
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लिफ्ट
देने वाला लड़का विक्टिम का पड़ोसी है।
घर के सामने फेंक गए
- बाद में दोनों लड़के विक्टिम को उसके घर के बाहर फेंक गए।
लड़की उत्तम नगर की रहने
वाली है।
- पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। उसके
साथी की तलाश की जा
रही है।

Subscribe to this Website via Email :
Previous
Next Post »