दीपक राई,भोपाल। प्रदेश के सीनियर आईपीएस
व पूर्व एडीजी शैलेश सिंह के बेटे
शशांक सिंह
इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में
दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम
से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली ने शशांक को उनके
बेसप्राइज 10 लाख रुपए में ही
खरीदी है। शशांक इस समय मुंबई
की टी-20 टीम के नियमित
प्लेयर हैं और बीते तीन साल से मुंबई के
लिए खेल रहे हैं। 26 साल के आॅलराउंडर शशांक मध्यक्रम में
अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने
जाते हैं। महज 10 साल की उम्र से क्रिकेट के मैदान
में उतरे शशांक ने लंबे समय तक जबलपुर संभाग से क्रिकेट खेला
हैं। इसके अलावा वह भोपाल के कई क्लब से भी
खेल चुके हैं। उन्होंने लंदन में अपनी कॉलेज
डिग्री के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग
भी जारी रखी थी।
शशांक ने मुंबई के लिए एक अप्रैल 2015 को अपना पहला
टी-20 मुकाबला ओडिशा के खिलाफ कटक में खेला था।