भोपाल।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सरकारी गेस्ट हाउस में कलेक्टर के जन्मदिन
पर दी गई शराब-कबाब की पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल हुई हैं।
RTI एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एक फोटो अपने FB पर शेयर करते हुए लिखा
है-'शिवराज पर किसका नियंत्रण है!' ..
सिवनी स्थित जिला पंचायत के मोगली रेस्टारेंट में कलेक्टर धनराजू
एस के जन्मदिन पर एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में शराब-कबाब
परोसा गया। एक सरकारी गेस्टहाउस में इस तरह की पार्टी होने के बाद मामला
तूल पकड़ गया है।
-इस पार्टी का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब सिवनी के CMHO डॉ. आरके
श्रीवास्तव ने सुबह करीब 10.07 बजे अपने सोशल अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया।
बाद में यही फोटो वायरल हो गया।
-इस फोटो में कलेक्टर धनराजू एस, मत्स्य उपसंचालक रवि गजभिए, CMO किशन सिंह ठाकुर नजर आ रहे हैं। कलेक्टर हाथ में माला पकड़े हुए हैं। बायें से CMO ठाकुर और रवि गजभिए नजर आ रहे हैं। सामने टेबिल पर शराब के गिलास और चिकन-मटन आदि नजर आ रहा है।
-जैसे ही यह फोटो वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। इसके बाद CMHO ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सॉरी भी लिखा। लेकिन तब तक काफी देर चुकी थी।
-यह पार्टी 4 फरवरी को आयोजित की गई थी। RTI एक्टिविस्ट अजय दुबे ने यह फोटो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर करते हुए सरकार पर कमेंट किया है।

RTI
एक्टिविस्ट अजय दुबे कहते हैं,'सिविल सेवा में सार्वजनिक आचरण महत्वपूर्ण
होता है। अगर कलेक्टर अपने अधीनस्थों के साथ सरकारी भवनों में ऐसी पार्टी
करता है, तो यह सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन ही कहा जाएगा।'