वाराणसी. सपा और कांग्रेस में अलायंस के बाद
सीटों को लेकर विवाद सुलझ नहीं रहा है।
अब वाराणसी की कैंट विधानसभा सीट पर पेंच
फंस गया है। दरअसल,रीबू श्रीवास्तव ने गुरुवार को
यहां की सीट से साइकिल सिंबल पर अपना
नॉमिनेशन किया। वहीं,कांग्रेस कैंडिडेट अनिल
श्रीवास्तव इसी सीट के लिए 13 फरवरी पहले ही
नॉमिनेशन कर चुके हैं। ऐसे में अब इस सीट से सपा
और कांग्रेस दोनों के कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं।
बीजेपी ने यहां से सौरभ श्रीवास्तव को
मैदान में उतारा है...
- रीबू श्रीवास्तव के नॉमिनेशन दाखिल करते वक्त
सपा का कोई वर्कर मौजूद नहीं था।
-रीबू ने dainikbhaskar.com से बातचीत में
बताया,''सीएम अखिलेश यादव ने मुझ पर भरोसा
जताया है। उन्होंने ही मुझसे चुनाव लड़ने को कहा
है।''
-''मैं नामांकन वापस नहीं करूंगी। चुनाव लड़ूंगी तो
मैं ही लड़ूंगी। जिसे बैठना होगा,वो बैठेगा।''
अलायंस के बाद सपा कैंडिडेट का नामांकन
करना चौंकाने वाली बात
-वहीं,कांग्रेस कैंडिडेट ने अनिल श्रीवास्तव ने
कहा,''अलायंस के बावजूद नामांकन किया गया,ये
चौंकाने वाली बात है। सपा से रीबू ने कैसे
नॉमिनेशन कर दिया,इस बारे में मुझे कुछ नहीं
मालूम है।''
-''राहुल और सोनिया गांधी को इसकी सूचना दे
दी गई है। मैं अपने क्षेत्र में कैम्पेनिंग कर रहा हूं।
अगर सपा ने अपना कैंडिडेट मेरे नॉमिनेशन के बाद
उतारा है तो फिर अलायंस का क्या मतलब है?''
क्या कहना है कांग्रेस का?
-कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सतीश राय ने
बताया,''राहुल गांधी को पूरी रिपोर्ट भेजी जा
रही है। कांग्रेस या सपा के शिखर नेतृत्व की ओर
से रीबू श्रीवास्तव के बारे में कुछ भी नहीं बताया
गया है। उन्होंने सपा के सिम्बल से नॉमिनेशन
किया है। ये चौंकाने वाली बात है।''
क्या कहना है सपा का?
-सपा के जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने कहा,''हम
कांग्रेस के कैंट से कैंडिडेट अनिल
श्रीवास्तव,पिंडरा से अजय राय और दक्षिणी से
राजेश मिश्रा के नॉमिनेशन जुलूस में शामिल हुए।''
-''रीबू श्रीवास्तव कैंट से सपा की कैंडिडेट
हैं,इसकी कोई जानकारी लखनऊ से हमारे पार्टी
के पदाधिकारियों को नहीं दी गई है।''