भोपाल। राजधानी भोपाल में लूट एवं वाहन
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5
शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस
ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने 6 लूट एवं
चोरी की वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने
आरोपियों के कब्जे से 5 दो पहिया वाहन और
5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए
गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपए
है।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के
आधार पर हजेला हॉस्पिटल पार्किंग के पास
से वाहन चोरी करने की फिराक में घूम रहे
नितिन पाटिल पिता विश्राम पाटिल उम्र
19 साल निवासी मंदिर के पास बिजासन
नगर कमला नगर, को पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान
नितिन ने अपने चार अन्य साथी आकाश
यादव उर्फ अंडा पिता नवल यादव उम्र 19
वर्ष निवासी पिपलेश्वर मंदिर के पास संजय
नगर, कृष्णा चौहान पिता सनमान सिंह उम्र
19 वर्ष निवासी पुलिस स्कूल के सामने नेहरू
नगर, अमर चंडारिया पिता ग्यारसी लाल
उम्र 20 निवासी बलवीर नगर चूनाभट्टी और
नाबालिग, के बारे में बताया। नितिन की
निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को भी
पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लूट एवं
वाहन चोरी की कुल 6 वारदातें कबूली हैं।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5
मोटरसाइकिल और लूटे गए 5 मोबाइल फोन
बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सामान
की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5
शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस
ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने 6 लूट एवं
चोरी की वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने
आरोपियों के कब्जे से 5 दो पहिया वाहन और
5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए
गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपए
है।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के
आधार पर हजेला हॉस्पिटल पार्किंग के पास
से वाहन चोरी करने की फिराक में घूम रहे
नितिन पाटिल पिता विश्राम पाटिल उम्र
19 साल निवासी मंदिर के पास बिजासन
नगर कमला नगर, को पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान
नितिन ने अपने चार अन्य साथी आकाश
यादव उर्फ अंडा पिता नवल यादव उम्र 19
वर्ष निवासी पिपलेश्वर मंदिर के पास संजय
नगर, कृष्णा चौहान पिता सनमान सिंह उम्र
19 वर्ष निवासी पुलिस स्कूल के सामने नेहरू
नगर, अमर चंडारिया पिता ग्यारसी लाल
उम्र 20 निवासी बलवीर नगर चूनाभट्टी और
नाबालिग, के बारे में बताया। नितिन की
निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को भी
पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लूट एवं
वाहन चोरी की कुल 6 वारदातें कबूली हैं।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5
मोटरसाइकिल और लूटे गए 5 मोबाइल फोन
बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सामान
की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।