यूपी चुनाव को लेकर सपा
कांग्रेस और
राष्ट्रीय लोक दल(आरएलडी) में गठबंधन लगभग तय
है। लेकिन,तीनों पार्टियों के बीच बातचीत को
लेकर तनातनी चल रही है। आरएलडी 30 सीट की
डिमांड कर रही है। साथ ही कोई भी परंपरागत
सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी वजह से गठबंधन
का एलान नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते सपा
ने अपने कैंडिडेट्स की नई लिस्ट भी जारी नहीं
की। उधर,सपा के महासचिव रामगोपाल ने
कांग्रेस से कहा है कि वे अपने खाते से ही
आरएलडी को सीटें दें। सपा ने कांग्रेस के सामने
रखी शर्त...
-समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 100 सीटें देने
को राजी है। इसके साथ यह शर्त भी रखी है कि
वह अपने ही कोटे से आरएलडी को सीटें दें।
-बुधवार तक यही चर्चा रही अखिलेश यादव
कांग्रेस के लिए 89 और रालोद के लिए 20 सीटें
छोड़ने को तैयार हैं। सपा के 14 कैंडिडेट्स कांग्रेस
के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
-उधर,आरएलडी की मांग 30 सीटों की है।
हालांकि,माना ये जा रहा है कि सपा के रूख को
देखते हुए आरएलडी चीफ अजित सिंह अब अपनी
30 सीट की मांग से पीछे हट गए हैं। ऐसी संभावना
है कि वह 25-26 सीटों पर तैयार हो जाए।
आरएलडी क्या चाहती है?
-आरएलडी सपा की 3 सीट सिवालखास
(मेरठ),सादाबाद(हाथरस)और बुढ़ाना
(मुजफ्फरनगर)पर अपने कैंडिडेट उतारना चाहता है।
लेकिन सपा इसके लिए तैयार नहीं है।
-एक मौजूदा एमएलए की सीट बदलने और बाकी
दोनों सीटों में से एक छोड़ने का फॉर्मूला पेश
किया गया है। हालांकि,अभी इस पर अखिलेश
की मुहर नहीं लगी है।
कांग्रेस ने भी सपा की 10 सीटें मांगी