भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना
निवासी एक महिला के साथ तीन
युवकों द्वारा छेड़छाड़ कर जान से मारने की
धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया
है। खबर है कि महिला अपने मकान के कंस्ट्रक्शन का
काम करवा रही थी,
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवकों के साथ
उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते युवकों ने महिला को
अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़ा। जब
महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो युवकों ने उसे जान से
मारने की धमकी दे
डाली। इस घटना के बाद महिला ने संबंधित
अशोका गार्डन थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
करवाया।
अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि
फरियादी महिला के शिकायती
आवेदन पर आरोपी मोहम्मद जावेद, मोहम्मद
नासिर, मोहम्मद अबरार के खिलाफ बुरी नियत
से छेड़छाड़ करने, गाली—गलौच करने, जान से
मारने की धमकी देने
की धारा 354, 294, 323, 506
आईपीसी के तहत मामला दर्ज
किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ओल्ड अशोका
गार्डन स्थित अपने मकान का कंस्ट्रक्शन का काम करवा
रही है। इसी दौरान
उसकी पड़ोस में रहने वाली
तीनों आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद के चलते
आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने
की धमकी दी
थी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने
के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हे