लखनऊ. लंदन की एक महिला द्वारा लखनऊ के
रहने वाले एक शख्स को चूना लगाने का मामला
सामने आया है। महिला ने लंदन में बैठे बैठे शख्स से
हजारों रुपए वसूल लिए। दोनों की दोस्ती फेसबुक
के जरिए हुई थी।
फेसबुक पर हुई थी लंंदन की महिला से
दोस्ती,साथ बिजनेस करने का था प्लान
-मामला लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र का
है।
-बिहार के मूल निवासी तारकेश्वर सिंह यहां
अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। 16 साल से दुबई
की एक कंपनी में सेल्स एग्जिक्युटिव के तौर पर
काम कर रहे हैं। पिछले 6 महीने से घर पर हैं।
-उन्होंने बताया-अक्टूबर,2016 में मेरी दोस्ती
फेसबुक के जरिए लंदन की रहने वाली जॉय स्टेनली
नाम की महिला से हुई थी।
-हमारे बीच बातचीत शुरू हुई। उसकी बेटी से भी
मेरी बात होती थी।
-एक दिन जॉय ने इंडिया आकर पार्टनरशिप में
बिजनेस करने की बात कही।
-27 दिसंबर को जॉय ने इंडिया आने की बात
कही थी। उस दिन दिल्ली से मेरे पास एक फोन
आया।
-खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का कस्टम ऑफिसर
बताने वाली लड़की ने कहा- जॉय के पास
तारकेश्वर के नाम से साढ़े 3 लाख पाउंड की
डीडी के अलावा लैपटॉप,मोबाइल फोन और एक
बॉक्स मिला है।
-उसके खिलाफ 1.85 लाख रुपए जुर्माना किया
जा रहा है। जॉय के पास 1200 पाउंड हैं,जिसकी
कीमत एक लाख इंडियन करेंसी है।
- अगर मैं 85,500 भेज दूं,तो जॉय को छोड़ दिया
जाएगा। इसके बाद मैंने SBI बैंक के एक खाते में रकम
डाल दी।
ऐसे हुआ धोखाधड़ी का शक
- तारकेश्वर ने बताया-खाते में पैसे डालने के बाद
दोबारा से फोन आया और कहा गया कि जॉय
के पास कोई आईडी कार्ड नहीं है।
-इसलिए उसे आतंकवाद निरोधी शाखा के हवाले
किया जा रहा है।
-अगर जॉय को बचाना है तो डेढ़ लाख रुपए और
उसी खाते में डालने पड़ेंगे।
-तभी मुझे शक और आशियाना थाने जाकर मामले
की शिकायत की। पुलिस ने दिल्ली जाकर पता
करने को कहा।
-15 दिन तक मैंने दिल्ली एयरपोर्ट और कई थानों
के चक्कर लगाए,उस नंबर पर भी फोन
लगाया,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
- जब बैंक खाते की जानकारी निकलवाई तो वह
खाता गुड़गांव का निकला,जो किसी कुलदीप
सिंह के नाम का था।
- गुरुवार को तारकेश्वर ने आशियाना थाने में
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
-पुलिस मामले की जांच कर रही है।