नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने इस साल
की पहली 'मन की बात' की। मोदी ने कहा,
"26 जनवरी को हमने गणतंत्र
दिवस को उल्लास से मनाया।"
- "ये संस्कार उत्सव है। ये लोगों को लोकतंत्र के
प्रति जागरूक करता है।"
- "लेकिन देश में नागरिकों के अधिकारों पर अभी
भी व्यापक बहस नहीं हो रही।"
- "लेकिन अधिकार और कर्तव्य के बिना गाड़ी
आगे नहीं सकती।"
- "30 जनवरी को बापू की पुण्य तिथि है। कल 11
बजे 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देना
चाहिए।"
सीक्रेट है कि बेईमानों के बारे में जानकारी
सीधे मुझे मिल रही है
- मोदी ने कहा था, ''कई लोगों ने मुझे लिखा है
कि कैसे-कैसे धांधलियां हो रही हैं। मैं देशवासियों
को बताना चाहता हूं कि हम सब पर नजर रखे हुए
हैं। ये एक सीक्रेट है कि जानकारी मुझे लोगों की
तरफ से मिल रही है। सामान्य नागरिक हमें
जानकारी दे रहे हैं। लोगों की जागरुकता के
कारण हमें सफलता मिल रही है।''
- ''आम आदमी कितना रिस्क ले रहा है। मुझे
भरोसा है कि सरकार ने इसके लिए जो एक ईमेल
ऐड्रेस दिया है, उस पर लोग भेज रहे हैं। सरकार
प्रतिबद्ध है। आपका सहयोग है तो लड़ना आसान
है।''
अगला टारगेट बेनामी संपत्तियां
- ''तीसरे तरह के लोगों ने लिखा है कि इस लड़ाई
को नहीं छोड़ना। मैं विश्वास दिलाता हूं कि ये
पूर्णविराम नहीं है। रुकने या थकने का सवाल ही
नहीं उठता। आपको मालूम होगा कि बेनामी
संपत्ति का कानून 1988 में बना था। लेकिन कभी
भी उसके नियम नहीं बने, उसे नोटिफाई नहीं
किया है। हमने उसे निकालकर धारदार बनाया है।
आने वाले दिनों में वह काम करेगा।''
कैशलेस कारोबार 300% तक बढ़ा
- ''मुझे यह जानकर खुशी होती है कि ई-पेमेंट की
जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में
कैशलेस कारोबार 200 से 300 पर्सेंट बढ़ा है। भारत
सरकार ने इसके लिए बहुत बड़ा फैसला लिया है।
जो व्यापारी डिजिटल लेनदेन करेंगे। अपने
कारोबार में नकद की बजाय ऑनलाइन पेमेंट करेंगे,
ऐसे व्यापारियों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है।
मैं देश के सभी राज्यों को भी बधाई देता हूं।
यूनियन टेरिटरी को भी बधाई देता हूं। ''
- ''आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में
एक कमेटी भी बनाई है जो इसके लिए अनेक
योजनाओं पर विचार कर रही है। सरकारों ने भी
अपने तरीके से कई योजनाएं शुरू की हैं। असम
सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स का डिजिटल पेमेंट करने
पर 10 फीसदी छूट देने का एलान किया है।''