लखनऊ BJP प्रेसिडेंट
अमित शाह ने यूपी असेंबली के लिए बीजेपी का मैनिफेस्टो जारी किया। पार्टी ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया है। अमित शाह ने कहा- "बीजेपी ने अपना मैनिफेस्टो यूपी के 10 करोड़ लोगों से बात करके बनाया है। ये सब यूपी के मन की बात के तहत किया गया है। बीजेपी यूपी में दो तिहाई मत से जीत दर्ज करेगी।" अमित शाह ने कहा कि कृषि मजदूरोंं को 2 लाख का बीमा और डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। अमित के स्पीच की बड़ी बातें. शाह ने कहा, "हमने परिवार या दल की राजनीति नहीं की। हमने सिद्धांतों की राजनीति की है। घोषणापत्र को 9 भागों में बांटा गया है।" 1. किसानों को कर्ज पर ब्याज नहीं लगेगा। 2. कृषि मजदूरों को 2 लाख का बीमा दिया जाएगा। 3. गन्ना किसानों को तुरंत भुगतान किया जाएगा। 4. पशुधन को बढ़ावा दिया जाएगा। बूचड़खाने बंद किए जाएंगे। 5. पुलिस के डेढ़ लाख खाली पद भरे जाएंगे। 6. डेयरी विकास फंड का गठन होगा। 10 करोड़ लोगों से बातचीत कर बनाया है ये मैनिफेस्टो - अमित शाह ने बताया- "कार्यकर्ताओं ने यूपी के गली-कूचे में जनसंपर्क किए हैं, उससे जो फीडबैक मिला है, उसमें बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।" - "यूपी में हमने नया प्रयोग किया। पूरे प्रदेश में जनता की आकांक्षा जानने का प्रयास किया। चाहे फिर महिला हो, मजदूर हो, पदाधिकारी, युवा या फिर कोई पेशेवर। हमने करीब 10 करोड़ लोगों से संपर्क किया। ये सब 'यूपी के मन की बात' के तहत किया गया।" - "15 साल से यूपी में सपा-बसपा, बसपा-सपा चलता रहा। इस दौरान कई राज्य जो यूपी से पिछड़े थे, वो आगे निकल गए।" - "हमें राजस्थान में मौका मिला, वो बीमारू से बाहर निकल गया। मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़ को भी हमने बीमारू राज्य से बाहर निकाला।" - "केंद्र में हमारी सरकार है लेकिन यूपी सरकार के चलते विकास नहीं हो पा रहा। मोदी जी खुद यहां से सांसद हैं लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा।" - "ढाई साल में केंद्र ढाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा दिया लेकिन विकास कहीं नहीं दिखता