लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने की तैयारी में जुटी
भाजपा का घोषण पत्र जारी करने पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंच गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने चुनाव घोषण पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में पार्टी का चुनाव घोषण पत्र जारी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौर, पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ, पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक तथा भूपेन्द्र यादव मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। लखनऊ के साथ ही बस्ती तथा अन्य कई जिलों से पहुंचे यह कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशियों में बदलाव की मांग कर रहे थे। सैकड़ो कार्यकर्ता से अमित शाह से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। यह सभी दलबदलुओं को टिकट देने से नाराज थे। यह सभी कार्यकर्ता अमित शाह से न्याय की मांग कर रहे थे। इस दौरान बस्ती से आए करीब एक दर्जन कार्यकर्ता तो अमित शाह की गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद उनको हटाया, तब इसके बाद शाह वहां से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान रवाना हो गए। यह भी पढ़ें: पीएम मोदी एक के बाद उत्तर प्रदेश में करेंगे एक दर्जन चुनावी रैली