गुड़गांव के पास एक फैक्ट्री में
घुसे बदमाशों ने शनिवार रात 7 लोगों को बंधक बनाकर
डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि करीब 10 लुटेरे
हथियारों से लैस थे। उन्होंने पहले फैक्ट्री के
फार्म से मुर्गियां लूटीं और फिर चिकन बनाकर खाया।
इसके बाद दोनों महिलाओं से गैंगरेप किया। बदमाश अपने साथ
50 हजार कैश और ज्वैलरी लूटकर ले गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी...
-पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने बताया कि घटना
पटौदी से कुछ दूर स्थित गांव मंदपुरा में हुई। जहां
सीमेंट पाइप के फर्मे बनाने की
फैक्ट्री है। आरोपियों के खिलाफ डकैती
और गैंगरेप का केस दर्ज किया है।
-पुलिस के मुताबिक,बदमाश रात 12 बजे फैक्ट्री में
घुसे। सभी लोगों को मारपीट कर बंधक
बना लिया और अलमारी तोड़कर 50 हजार रुपए
लूटे। इसके बाद पास के एक पोल्ट्री फार्म
पहुंचे,जहां से न सिर्फ मुर्गियां लूटीं बल्कि
फैक्ट्री में ही चिकन बनाकर खाया।
दोनों महिलाओं से गैंगरेप भी किया।