भोपाल। प्रदेश भाजपा मंत्री संजय पाठक के
इस्तीफे की मांग को लेकर कल सोमवार को
सीएम हाउस का घेराव करने के निकले प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, एनएसयूआई प्रदेश
अध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत करीब 500
कांग्रेसियों के खिलाफ हबीबगंज थाने में
बलवा करने एवं शासकीय कार्य में बाधा
डालने का मामला दर्ज हुआ है। कल सोमवार
को कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन में पुलिस
द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। इस
लाठी चार्ज में अरुण यादव समेत बड़ी संख्या
में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
घायल हुए थे। शुरुआत में घायल अरुण यादव को
शासकीय जेपी अस्पताल में भर्ती कराया
गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते
अरुण यादव को तुरंत ही बैरागढ़ स्थित चिरायु
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हबीबगंज पुलिस ने
बताया कि कल दोपहर लिंक रोड
नम्बर वन पर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष अरुण यादव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष
विपिन वानखेड़े, सुमित सिंह, राहुल खरे,
मनोज समेत करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं
के खिलाफ मंत्री संजय पाठक के इस्तीफे की
मांग को लेकर बलवा करने एवं शासकीय कार्य
में बाधा डालने की धारा 147, 353, 332,
324, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज
किया गया है।