बेंगलुरु. इनकम टैक्स ने कर्नाटक के एक मंत्री और
प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के घर पर छापेमारी
के दौरान 162 करोड़ रुपये से ज्यादा की
अघोषित संपत्ति जब्त की। छापे में 41 लाख
रु.कैश के अलावा 12 किलो सोना और ज्वेलरी
भी जब्त की गई। अफसरों को पिछले हफ्ते मिली
थी बेनामी संपत्ति की जानकारी...
-अफसरों ने बताया कि उन्हें पिछले हफ्ते मंत्री
रमेश एल जारकीहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख
लक्ष्मी आर हेब्बालकर के गोकाक और बेलगाम
स्थित घरों बेनामी प्रॉपर्टी की जानकारी
मिली थी।
-छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और
बिना डॉक्युमेंट्स वाले इन्वेस्टमेंट के बारे में
जानकारी मिली है।
-जारकीहोली का कहना है,"मैंने कुछ गलत नहीं
किया। ये मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है।"
-उन्होंने ये भी कहा,"इनकम टैक्स अफसर बेलागावी
में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया।
भविष्य में भी हम उनकी किसी कार्रवाई में
सहयोग करेंगे।"
-वहीं,लक्ष्मी हेब्बालकर से कोई कॉन्टैक्ट नहीं
किया जा सका।
क्या बोले अफसर?
-'छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रुपए की
अघोषित संपत्ति और 41 लाख कैश जब्त किया
गया है।'
-'इसके अलावा 12.8 किलो सोना और ज्वेलरी
भी सीज की गई है।'
-अफसरों ने ये भी कहा कि ऐसे लोग जिनकी
ज्यादा इनकम और इन्वेस्टमेंट है और वे टैक्स नहीं
चुका रहे,वे सभी जांच के दायरे में आते हैं।