श्रीनगर/शहडोल/मुरैना.कश्मीर
के गुरेज सेक्टर में शुक्रवार को चार और सैनिकों के शव बरामद किए गए।
बुधवार को हिमस्खलन की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। ये सैनिक तब से ही
लापता थे। इन हादसों में जान गंवाने वाले सैनिकों की संख्या अब 15 हो गई
है। इनमें शहडोल के देवेंद्र सैनी और मुरैना के पोरसा निवासी विजय शुक्ला
भी हैं। 5 सिविलियंस की भी माैत हुई है। बर्फबारी अब भी जारी है। इसके चलते
जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा है।
- सैनिकों और गांववालों की मदद से छह जवानों को बाहर निकाला गया। इनमें से तीन की मौत हो गई थी।
-
लगभग उसी समय एक जेसीओ और दस जवानों की पैट्रोलिंग पार्टी गुरेज के नीरू
में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई। इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा
सका।
- जवानों के शव को
कैंप में शिफ्ट कर दिया गया है। सेना के
प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि मौसम सुधरने के बाद ही सैनिकों के
शवों को उनके घर पहुंचाया जा सकेगा।
- 25 जनवरी को ही गांदरबल में सेना की एक पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी। जिसमें एक मेजर की मौत हो गई थी।