लखनऊ. कांग्रेस-सपा में अलायंस होने के बाद
अमेठी-रायबरेली की 10
सीटों पर फंसे पेंच का मामला सुलझा गया है। अब
इन सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव
लड़ेगी। ऐसे में अब अमेठी से सपा के
गायत्री प्रजापति का टिकट कट गया है। उधर,सपा-
कांग्रेस में अलायंस के बाद रविवार को पहली बार
अखिलेश और राहुल एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें
राहुल-अखिलेश'यूपी को यह साथ पसंद
है'चुनावी स्लोगन भी लॉन्च करेंगे।
इसके बाद दोनों एक रोड शो में भी शामिल होंगे। ये है
रोड शो का रूट मैप...
-रोड शो हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से दोपहर 2
बजे शुरू होगा,जो कैसरबाग होकर चौक के घंटाघर तक जाएगा।
-इस दौरान ये रोड शो
लालबाग,कैसरबाग,नजीराबाद,अमीनाबाद,न
और चौक से होकर गुजरेगा।
-इस रोड शो के दौरान राहुल-अखिलेश कई जगहों और चौराहों पर
लोगों को एड्रेस भी करेंगे।
-सपा की प्रवक्ता जूही सिंह ने बताया
कि रोड शो कन्फर्म है और इसकी तैयारियां
पूरी हो गई हैं।
'यूपी को यह साथ पसंद है'बजेगा गाना
-कहा जा रहा है कि रोड शो के दौरान कांग्रेस-सपा का नया
कैम्पेनिंग सॉन्ग भी'यूपी को यह साथ
पसंद है'भी बजेगा।
- इस मौके पर'यूपी को यह साथ पसंद है'स्लोगन
वाला ज्वाइंट पोस्टर भी जारी किया
जाएगा,जिसमें राहुल,अखिलेश और उनकी
पार्टी सिंबल की फोटो
रहेंगी।
-यूपीमें कांग्रेस के सोशल मीडिया
इंचार्ज पीयूष मिश्रा ने बताया,'कांग्रेस और सपा ने
मोदी को केंद्र में रखकर यूपी में चुनाव
लड़ने की तैयारी की है।'
-'कैम्पेन में ये बात उठाई जाएगी कि राहुल और
अखिलेश युवा चेहरे हैं और यूपी में
इनकी जड़ें काफी मजबूत हैं।'
डिंपल यादव भी रहेंगी मौजूद
-दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं के अलावा डिंपल
यादव भी मौजूद
रहेंगी,जिनकी कांग्रेस-सपा के अलायंस
में अहम भूमिका रही।
-लंबे समय तक चली खींचतान के बाद
सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दीं।
अमेठी-रायबरेली की 10
सीटों का विवाद सुलझा,सपा के गायत्री
प्रजापति का टिकट कटा
- कांग्रेस-सपा में अलायंस होने के बाद अमेठी-
रायबरेली की 10 सीटों पर
फंसे पेंच का मामला साफ हो गया है।
-अब इन सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव
लड़ेगी। ऐसे में अब अमेठी से सपा के
गायत्री प्रजापति का टिकट कट गया है।
-बता दें,अमेठी राहुल तो रायबरेली सोनिया
गांधी की लोकसभा सीट है।